पिथौरागढ़। व्यापार मंडल ने पुलिस पर जबरन व्यापारियों का चालान करने का आरोप लगाया है। व्यापार मंडल के अध्यक्ष तपन रावत का कहना है कि नगर के टनकपुर रोड सहित कई स्थानों में कार्य करने वाले टू व्हीलर व अन्य व्यापारियों का पुलिस यह कह कर चालान कर रही है कि वह सड़क पर काम कर रहे हैं। जबकि ऐसा बिल्कुल नहीं है। कहा कि व्यापारी इसे गलत कह रहा है तो मित्र पुलिस उच्च अधिकारियों का हवाल देकर जबरदस्ती चालान कर रही है, जो सरासर गलत है। अध्यक्ष रावत ने कहा कि पुलिस बिना जानकारी के कह रही है कि रोड में काम हो रहा है जबकि सभी व्यापारी रोड के भीतर दुकान के पास काम कर रहे हैं और ट्रैफिक को कभी भी बाधित नहीं करते हैं। उन्होंने कहा कि बिना वजह चालान करना ठीक नहीं है। कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अगर चालान पर रोक नहीं लगी तो आंदोलन किया जाएगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *