चम्पावत। टनकपुर में आयोजित तीन दिवसीय राफ्टिंग एवं एंगलिंग मीट कार्यक्रम के समापन पर रंगारंग कार्यक्रम हुए। जिसमें राजस्थान से पहुंचे कलाकारों ने जलवा बिखेरा। शुक्रवार देर शाम नायकगोठ के पास राफ्टिंग एवं एंगलिंग मीट प्रतियोगिता का समापन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि सेना के लेफ्टिनेंट जनरल गजेंद्र जोशी रहे। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा दिया जा रहा है। राजस्थान से पहुंची टीम ने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीत गाए। कलाकारों ने फिल्मी गानों से समां बांधा। यहां उत्तराखंड ओलंपिक संघ के महासचिव डघ् डीके सिंह, नेपाल आर्म्ड फोर्स के कर्नल प्रेम प्रकाश पंत, बीआरओ के कर्नल राकेश पाठक, विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार आदि रहे।

 

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *