जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोटद्वार में वाणिज्य संकाय की ओर से वित्तीय साक्षरता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं को पैसा निवेश करने के माध्यम, लाभ और जोखिम की जानकारी दी गई।
शुक्रवार को वाणिज्य विभाग में आयोजित कार्यक्रम का प्राचार्य प्रो. जानकी पंवार ने दीप प्रज्ज्वलित कर उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने फाइनेंस से संबंधित जानकारी देते हुए कहा कि जब पैसा निवेश किया जाता है तो वह सुरक्षित है या नहीं लोगों के मन में संशय बना रहता है। इस तरह के कार्यक्रम इस संशय को दूर करने में सहायक होते हैं। प्रो. प्रीति रानी ने भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के बारे में बताया। इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शमशेर सिंह ने फाइनेंशियल लिटरेसी और डॉ. अंशिका बंसल ने सेबी द्वारा कंडक्ट किए जाने वाले ऑडिट डिमैट अकाउंट की जानकारी दी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *