चमोली (सं)। नेपाल के पूर्व विदेश मंत्री पशुपति शमशेर जंग बहादुर राणा ने मंगलवार को भगवान बदरीविशाल के दर्शन किये। श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के उपाध्यक्ष किशोर सिंह पंवार ने उनका स्वागत किया तथा भगवान बदरीविशाल का प्रसाद भेंट किया। नेपाल के पूर्व मंत्री के साथ उनकी पत्नी रानी उषा राजे सिंधिया एवं पुत्री उर्वशी राजे तथा लक्ष्मी देवयानी राणा भी बदरीनाथ पहुंचे। इस अवसर पर प्रभारी अधिकारी अनिल थ्यानी, सहायक अभियंता गिरीश देवली, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *