नई दिल्ली, एजेंसी। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है। प्रियंका गांधी गुरुवार को आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र मंडला में चुनाव सभा को संबोधित करने पहुंचीं। प्रियंका जब मंच से भाषण दे रही थीं, तब एक मजेदार वाक्या देखने को मिला। प्रियंका अपने संबोधन में कह रही थीं कि अगर कांग्रेस सरकार आएगी, तो तेंदूपत्ता के लिए 4000 रुपये आपको दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की तरह यहां भी पेसा कानून लागू करेंगे। मंडला-जबलपुर रोड 10 साल से बन रही है। पहले 4 लेन की बन रही थी, अब 2 लेन की बन रही है, लेकिन बना नहीं पाए।
प्रियंका बोल ही रही थीं कि रैली में एक उत्साहित युवक प्रियंका की तरफ देखकर चिल्लाया, ‘वो भी ढंग से नहीं बनी’। ये बात सुनकर प्रियंका गांधी मुस्कुराए बिना नहीं रह सकीं और आंख मारते हुए बोलीं ‘आप आ जाइए न मंच पे’…इसके बाद सभा में काफी देर तक ठहाके लगते रहे। बाद में प्रियंका बोलीं ‘मुझे इसी तरह बताते रहिएगा’। मंडला की रैली में प्रियंका गांधी ने एक बड़ी घोषणा की। उन्होंने ने मंच से एलान किया कि कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दी जाएगी। इसके अलावा 12वीं तक के बच्चों को 500 से 1500 रुपये तक की राशि भी दी जाएगी।
प्रियंका ने कहा कि बच्चों को पहली से 12वीं तक शिक्षा नि:शुल्क दी जाएगी। इसका नाम ‘पढ़ो और पढ़ाओ’ योजना होगा। कक्षा एक से आठ तक बच्चों को पांच सौ, नौवीं से दसवीं तक एक हजार रुपये दिए जाएंगे। ग्यारहवीं से बारहवीं तक ये हर महीने पंद्रह सौ रुपये मिलेंगे। सभा में पहले प्रियंका ने पढ़ो और पढ़ाओ योजना के तहत पहले बच्चों को पैसे देने की बात नहीं कही थी। तभी मंच पर ही मौजूद पूर्व मुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कमलनाथ कुर्सी से उठे। प्रियंका क

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *