रुद्रपुर। गुरुनानक देव डिग्री कलेज में एक से तीन दिसंबर तक किताब कौतिक का आयोजन होगा। कार्यक्रम के संयोजक दयाल पांडे ने बताया कि पढ़ने-लिखने की संस्ति को बढ़ावा देने और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थलों को प्रचारित-प्रसारित करने के उद्देश्य से किताब कौतिक का आयोजन किया जा रहा है। इसमें देशभर से कई प्रसिद्घ साहित्यकार, रंगकर्मी, सामाजिक कार्यकर्ता और मीडियाकर्मी नानकमत्ता पहुंचेंगे। यह कार्यक्रम टीम कुमाउनी आर्काइव्स, क्रिएटिव उत्तराखंड आयोजित कर रही है। पहले दिन गदरपुर, रुद्रपुर, किच्छा, सितारगंज, नानकमत्ता, खटीमा के विभिन्न विद्यालयों में स्वरोजगार, स्थानीय पर्यटन, लोककला, चित्रकारी, अभिनय आदि विषयों पर कॅरियर काउंसिलिंग सत्र आयोजित किए जाएंगे। 2 और 3 दिसंबर को श्री गुरुनानक देव डिग्री कलेज, नानकमत्ता साहिब में वृहद पुस्तक मेला और साहित्यिक सत्र होंगे।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *