रुद्रपुर। नगर पालिका चुनाव की कवायद शुरू हो गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी नगर पालिका परिषदों, नगर पंचायतों को मतदाता सूचि के पुनरीक्षण के निर्देश जारी किए हैं। इसमें समय सारणी निर्धारित की गई है। इस प्रक्रिया में नगर पालिका परिषद बाजपुर को मुक्त रखा गया है। अधिशासी अधिकारी दीपक शुक्ला ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार दो नवंबर से नगर पालिका में मतदाता सूचि का पुनरीक्षण कार्य संगणकों, पर्यवेक्षकों, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों आदि की नियुक्ति कार्य क्षेत्र का आवंटन किया जाएगा। यह प्रक्रिया छह नवंबर तक जारी रहेगी। सात से नौ नवंबर तक तीन दिन पुनरीक्षण में लगे कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। उसके बाद 14 नवंबर से घर-घर जाकर गणना और सर्वेक्षण कार्य होगा। यह कार्य 25 दिन में पूर्ण कर पांच दिन में प्रारूप मतदाता सूचि तैयार की जाएगी। निर्वाचन मतदाता सूचि का डाटा एंट्री कार्य 25 दिन में पूर्ण कर प्रकाशन किया जाएगा। सात दिन में मतदाता सूचि का निरीक्षण व आपत्ति दाखिल किया जाएगा। 16 जनवरी से 22 जनवरी तक सात दिन तक दावे, आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा। दो फरवरी 2024 को मतदाता सूचि का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा। ईओ शुक्ला ने नगर पालिका क्षेत्र के नागिरकों से मतदाता सूचि के पुनरीक्षण कार्य में कर्मचारियों के सहयोग की अपील की।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *