जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : स्व. सरोजनी देवी लोक विकास समिति की ओर से भू-कानून, चकबंदी विषय पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने पहाड़ के विकास के लिए चकबंदी को महत्वपूर्ण बताया।
आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता गणेश सिंह गरीब, सुरेंद्र लाल आर्य व जयंत समाचार पत्र के संपादक नागेंद्र उनियाल थे। गणेश सिंह गरीब ने कहा कि उत्तराखंड के अनुकूल भू-कानून व चकबंदी से ही उत्तराखंड का बेहतर विकास हो सकता है। सभी सरकारों ने केवल भू-कानून व चकबंदी की कोरी घोषणाएं की हैं। आज तक धरातल पर यह योजनाएं रंग नहीं ला सकी हैं। यही कारण है कि पहाड़ों से लगातार पलायन हो रहा है। उन्होंने कहा कि वह स्वयं चकबंदी कराकर फल, सब्जी व अनाज का उत्पादन कर रहे हैं। इस मौके पर शक्तिशैल कपरवाण, डा. नंद किशोर ढौंडियाल, चक्रधर कमलेश, शिव प्रसाद आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *