जयपुर, एजेंसी। राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अपने 56 प्रत्याशियों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है। कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ को उदयपुर सीट से टिकट दिया गया है। वहीं पूर्व सासंद बद्रीराम जाखड़ को बाली सीट से टिकट दिया है। 7 मौजूदा विधायकों का टिकट काटा गया है। इनमें सचिन पायलट समर्थक खिलाड़ी लाल बैरवा भी शामिल हैं। 32 नए चेहरे मैदान में हैं। मानवेंद्र सिंह को बाड़मेर की सिवाना सीट से टिकट दिया गया है। पहले उनका नाम जैसलमेर से चला था। कांग्रेस ने पहली लिस्ट में 33, दूसरी लिस्ट में 43 और तीसरी लिस्ट में 19 उम्मीदवार घोषित किए थे। अब तक कुल 200 विधानसभा सीटों में से 151 सीटों पर प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं।
अब 49 सीटों पर प्रत्याशियों के नामों की घोषणा बाकी है। मंगलवार की शाम साढ़े सात बजे जारी सूची में 7 महिलाओं के नाम भी शामिल हैं। वहीं सात कांग्रेस विधायकों का टिकट काटा गया है। इसमें बसेड़ी से खिलाड़ीलाल बैरवा, कठूमर से बाबूलाल बैरवा, राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ से जौहरीलाल मीणा, सांगोद से भरत सिंह, हिण्डौन से भरोसीलाल जाटव, तिजारा से संदीप यादव और बिलाड़ा से हीरालाल मेघवाल शामिल हैं। इसके अलावा, गंगानगर से निर्दलीय राजकुमार गौड़ को टिकट नहीं मिला है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *