नई दिल्ली, एजेंसी। शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में सजा काट रहे दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया अपनी बीमार पत्नी से मिलने जेल से घर पहुंचे हैं। बता दें कि बीत रोज कोर्ट ने उन्हें 6 घंटे के लिए पत्नी से मिलने की इजाजत दी है। कोर्ट की मंजूरी के मुताबिक सिसोदिया सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक अपनी बीमार पत्नी से मुलाकात कर सकते हैं। इस समय सिसोदिया अपनी पत्नी से उस घर में मुलाकात कर रहे हैं जो अब आधिकारिक तौर पर दिल्ली सरकार ने आतिशी को आवंटित कर दिया है। यही घर पहले तत्कालीन मंत्री मनीष सिसोदिया के नाम आवंटित हुआ था।
हालांकि सिसोदिया ने राउज एवेन्यू कोर्ट से अपनी बीमार पत्नी से मिलने के लिए 5 दिनों की इजाजत मांगी थी, लेकिन कोर्ट ने उनकी मांग ठुकरा दी थी। 11 नवंबर को सिर्फ 6 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में पत्नी से मिलने की अनुमति दी थी। राउज एवेन्यू कोर्ट में सुनवाई के दौरान अअढ नेता सिसोदिया की तरफ से पेश वकील ने कहा कि अगर 5 दिन संभव नहीं है तो 2 दिन की इजाज़त दे दीजिए। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले का भी हवाला दिया और कहा कि हाईकोर्ट ने भी पहले इस तरह से पत्नी से मिलने की इजाजत दी थी, लेकिन कोर्ट इस दलील से सहमत नहीं हुआ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *