हरिद्वार। आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा देवपुरा चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द करने और निष्पक्ष, समयबद्ध जाँच की माँग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया गया, कांग्रेसजनों ने दुष्यंत गौतम को सिक्किम का राज्यपाल नियुक्त किए जाने और दिल्ली में न्याय की गुहार लगा रहे अंकिता के माता-पिता को हिरासत में लिए जाने पर कड़ा आक्रोश व्यक्त किया।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ज़िला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि अपनी बेटी खो चुके माता-पिता को न्याय के लिए सड़कों पर बैठना पड़े और सरकार उनकी पीड़ा सुनने के बजाय पुलिस कार्रवाई करे, तो यह सत्ता की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है, उत्तराखंड अपनी बेटी को नहीं भूला है और उसके परिवार को अकेला नहीं छोड़ेगा,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि अंकिता भंडारी के माता-पिता ने कथित ‘वीआईपी’ के संबंध में दुष्यंत गौतम का नाम लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन परिवार के सवालों का जवाब निष्पक्ष और विश्वसनीय जाँच से ही मिल सकता है, उन्होंने कहा, “जिस व्यक्ति को लेकर पीड़ित परिवार गंभीर सवाल उठा रहा है, उसे जाँच पूरी होने से पहले राज्यपाल जैसे संवैधानिक पद पर नियुक्त करना आखिर क्या संदेश देता है? भाजपा सरकार को बताना चाहिए कि उसकी प्राथमिकता बेटी के परिवार का विश्वास जीतना है या अपने नेता को ऊँचा पद देना। यह नियुक्ति न्याय की प्रतीक्षा कर रहे परिवार के ज़ख्मों पर नमक छिड़कने जैसी है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा और पूर्व अध्यक्ष महिला कांग्रेस अंजू द्विवेदी ने कहा कि इस नियुक्ति ने कथित ‘वीआईपी’ को राजनीतिक संरक्षण दिए जाने की आशंकाओं को और मजबूत किया है, उन्होंने कहा कि संवैधानिक पदों की गरिमा जनता का विश्वास मजबूत करने में है, ऐसे किसी निर्णय में नहीं, जिससे निष्पक्ष जाँच और जवाबदेही पर सवाल उठें। उन्होंने माँग कि दुष्यंत गौतम की नियुक्ति रद्द की जाए तथा परिवार के आरोपों की बिना किसी राजनीतिक दबाव के समयबद्ध जाँच हो। जाँच के दायरे में कोई भी प्रभावशाली व्यक्ति आए, उसके पद या राजनीतिक संबंधों के कारण सत्य सामने आने में बाधा नहीं पड़नी चाहिए,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि
दिल्ली की घटना 14 अक्तूबर की रात इंडिया गेट पर धरने पर बैठे अंकिता के माता-पिता को अगले दिन तड़के हिरासत में लिया जाना बेहद निंदनीय है,उन्होंने परिवार के साथ दुर्व्यवहार के आरोपों की भी जाँच की माँग करते हुए कहा, “एक माँ अपनी बेटी के लिए इंसाफ माँग रही है, एक पिता अपनी बच्ची के साथ हुए अन्याय का जवाब चाहता है। उनकी आवाज़ सुनने के बजाय उन्हें धरनास्थल से हटा देना किस तरह की संवेदनशीलता है?,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद हिमांशु गुप्ता और ब्लॉक अध्यक्ष रचना शर्मा ने कहा कि अंकिता के माता पिता की गिरफ्तारी के बाद में रिहा कर देने से उस पीड़ा और अपमान का सवाल समाप्त नहीं होता, ‘बेटी बचाओ’ का नारा देने वाली भाजपा सरकार बताए कि न्याय माँगते माता-पिता के लिए उसके पास संवाद के बजाय पुलिस हिरासत क्यों है?”,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु राजपूत और
ओबीसी महानगर कांग्रेस अध्यक्ष राजेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि “हम उत्तराखंड की जनता की भावनाओं की ओर से राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हैं कि उन्होंने हमारी बेटी के परिवार का दर्द सुना और न्याय की लड़ाई में उनके साथ खड़े हुए। ऐसे समय में परिवार को विश्वास और सहारे की आवश्यकता है। कांग्रेस इस संघर्ष में उनके साथ मजबूती से खड़ी है,
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सीपी सिंह, वरिष्ठ नेता दाताराम चौहान, मण्डलम अध्यक्ष दिनेश चौहान, अमित गुप्ता, विशाल अग्रवाल,शुभम जागरिया, गौरव गोस्वामी, अरूण चौहान, सतेंद्र वर्मा,एल एस रावत ,गौरव गोस्वामी, वार्ड अध्यक्ष नंदन कुमार आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *