मुंबई, एजेसी। मुंबई के गोरेगांव में एक इमारत में शुक्रवार तडक़े आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 39 घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। अग्निशमन सूत्रों के अनुसार आजाद मैदान के पास एमजी रोड पर जय भवानी बिल्डिंग में तडक़े करीब तीन बजे लगी, जिससे सात लोगों की मौत हो गई। इमारत से 46 लोगों को बचाया गया है।
सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है। उधर, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने ऐलान किया है कि मृतकों के परिजनों को राहत के तौर पर पांच-पांच लाख रुपए दिए जाएंगे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *