पिथौरागढ़। बंगापानी के लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में आधार कार्ड शिविर लगाने की मांग की है। मदरमा के ग्राम प्रधान उमेश धामी का कहना है कि गांव में सैकड़ों लोग ऐसे हैं, जिनके पास आधार कार्ड नहीं है। कुछ लोगों के आधार कार्ड में संशोधन भी होना है। लेकिन स्थानीय स्तर पर सुविधा न होने से लोग परेशान हैं। कहा कि अधिक जरूरी होने पर लोग धारचूला या फिर जिला मुख्यालय जाकर आधार कार्ड बनाते हैं, लेकिन इसके लिए उन्हें जेब ढीली करनी पड़ती है। कहा कि धारचूला आवाजाही में ही लोगों को करीब 500 रुपये टैक्सी में किराया देना पड़ता है। जबकि जिला मुख्यालय आवाजाही में 700 रुपये से अधिक खर्च आता है। धामी ने कहा कि वह लगातार प्रशासन से आधार कार्ड के लिए शिविर लगाने की मांग कर रहे हैं, ताकि आमजन के राहत मिल सके।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *