हरिद्वार, केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तार पूर्वक गरीबी रेखा में निवास करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स, घरों में मजदूरी करने वाली महिलाएं को मोदी की गारंटी योजनाओं से लाभांशित करने के लिए विकसित भारत संकल्प यात्रा का छठे दिन का पड़ाव शंकराचार्य चौक पर रहा। नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद की संयोजन में लगभग आठ विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों की मौजूदगी में भारत विकसित संकल्प यात्रा का रथ के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डॉक्यूमेंट्री फिल्म को दर्शाते हुए योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने के संकल्प के साथ देश को विश्व गुरु बनाने की शपथ भी दिलाई गई। विकसित भारत संकल्प यात्रा में पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने पूर्ण सहयोग करते हुए मुख्य वक्ता के रूप में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जनता को जागरूक किया।

इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व की बदौलत आम जनता व रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारी प्रधानमंत्री स्वनीधि योजना का लाभ पूर्ण रूप से उठा रहे हैं विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नगर निगम के सिटी मेंशन विभाग द्वारा 20,000 से 50,000 हजार तक के लोन का पंजीकरण किया जा रहा है अब तक 4000 से अधिक लगभग रेडी पटरी के लघु व्यापारी लाभार्थी बन चुके हैं जो कि हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना के तहत सरकार के संरक्षण में पहले दुकान में बेचने वाले के सामान के लिए बैंक लोन फिर मकान के लिए बगैर गारंटी के लोन बैंकों के माध्यम से धनराशि दी जा रही हैं। चोपड़ा ने कहा घर-घर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को पहुंचा कर गरीब मुक्त भारत का संकल्प पूर्ण किया जाएगा।

विकसित भारत संकल्प यात्रा में भाजपा के मंडल अध्यक्ष हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व पार्षद सचिन अग्रवाल, सहायक नगर आयुक्त श्याम सुंदर प्रसाद, सिटी मेंशन मैनेजर अंकित सिंह रमोला, शाहिद अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *