आज किराड़ी विधानसभा में श्री मिथिला शारदीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा दुर्गा मंदिर प्रांगण में संस्था के सदस्य द्वारा लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से संस्था का अध्यक्ष, उपाध्यक्ष महासचिव सचिव एवं कोषाध्यक्ष के पद के लिए वोटिंग का आयोजन किया गया, जिसमें संस्था के 65% से ज्यादा आजीवन सदस्यों ने अपने मत का प्रयोग किया l यह संस्था 1991 से किराड़ी में दुर्गा पूजा का आयोजन करते आ रही है l चुनाव संचालन समिति की और से श्री मुकेश झा, श्री संजीत झा श्री अनिल मिश्रा श्री परितोष मिश्रा श्री इंद्रकांत झा श्री सचिदानंद मिश्र श्री इन्द्रनारायण झा श्री राम उदार ठाकुर ने चुनाव से पहले ही सभी सदस्यों को चुनाव की प्रक्रिया की जानकारी एवं बैलेट पेपर की पूरी जानकारी दे दी थी l सदस्यों द्वारा अपने मत का प्रयोग किया गया और सामाजिक एकता एवं अखंडता की भावना आपस में देखने को मिला l अध्यक्ष पद के लिए श्री कुमार शशांक झा एवं श्री आर के मिश्रा, उपाध्यक्ष पद के लिए श्री प्रकाश झा कन्हैया, महासचिव के विजय कुमार ठाकुर पंकज, सचिव के लिए संतोष भास्कर एवं राजेश कुमार झा एवं कोषाध्यक्ष के लिए मनोज ठाकुर ने अपना नामांकन किया l समाज में लोगों को वोटिंग के प्रति उत्साह देखने को मिला और बढ़ चढ़ कर सभी ने अपना योगदान दिया lयह बहुत ही प्रेरणादायक और लोकतांत्रिक प्रक्रिया का एक बेहतरीन उदाहरण है। श्री मिथिला शारदीय दुर्गा पूजा समिति द्वारा किराड़ी विधानसभा में आयोजित मतदान ने न केवल संस्था के सदस्यों को अपने अधिकार का सही इस्तेमाल करने का अवसर प्रदान किया, बल्कि समाज में एकता और अखंडता की भावना को भी मजबूत किया।

यह महत्वपूर्ण है कि इस प्रकार के चुनावों के द्वारा संस्था के पदाधिकारियों का चयन किया जाता है, जिससे सदस्यों के बीच लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बढ़ावा मिलता है। इस वोटिंग के दौरान जिस प्रकार से सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, वह समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और एकजुटता को दर्शाता है।

श्री कुमार शशांक झा, श्री आर के मिश्रा, श्री प्रकाश झा कन्हैया, विजय कुमार ठाकुर पंकज, संतोष भास्कर, राजेश कुमार झा और मनोज ठाकुर जैसे लोग समाज के विकास में अपना योगदान देने के लिए आगे आए, यह भी एक बड़ी बात है। इस तरह के आयोजनों से समाज में सक्रिय भागीदारी और सहयोग

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *