ऋषिकेश। उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी ऋषिकेश के 15 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप 2026 हेतु देहरादून जिले की टीम में किया गया है। टीम मैनेजर एवं उत्तराखंड मार्शल आर्टएस एकेडमी की निदेशक प्रज्ञा जोशी ने बताया कि 10-12 अक्टूबर को रुद्रपुर ऊधमसिंह नगर के मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम में जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ़ उत्तराखंड के तत्वावधान में उत्तराखंड स्टेट जुजित्सु चैंपियनशिप का भव्य आयोजन होगा। उक्त आयोजन में प्रदेश भर के 300 से अधिक जूजित्सु खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं । देहरादून जिले की टीम में उत्तराखंड मार्शल आर्ट्स एकेडमी ऋषिकेश के 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। राज्य चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ी राष्ट्रीय जुजित्सु चैंपियनशिप 2026 में उत्तराखंड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। जिले की टीम में चयनित ऋषिकेश के खिलाड़ियों में बालक वर्ग में तेजस सिंह , स्वराज गैरोला, समर्थ रावत, अक्षित भंडारी एवं बालिका वर्ग में नितिका पंत, सौम्या गैरोला, अश्मिका कुकरेती, उन्नति रावत, प्रतिष्ठा रावत, अनन्या राठौर, प्रकृति रावत, स्वस्ति गैरोला, अनन्या कृषाली, मांसी बुटोला , खुशी दुरियाल शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य प्रतियोगिता में चयनित उक्त खिलाड़ियों को उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, विधायक एवं पूर्व केबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मीडिया सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री धीरेंद्र पंवार, जिला क्रीड़ा अधिकारी शबाली गुरंग, जुजित्सु इंडिया के निदेशक सतीश जोशी, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी, अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दीपांशु रौतेला, कोच सृष्टि कृषाली, ब्लॉक प्रमुख गौरव सिंह, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्डी अरुण सूद , दीपक नौटियाल, आशीष बिल्जवान, राजेंद्र गैरोला सहित कई खेलप्रियों ने बधाई दी है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *