राजकीय महाविद्यालय चिन्यालीसौड़ की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता 2024-25 के तीसरे दिन योग, ऊंची कूद, लंबी कूद एवं दौड़ का आयोजन किया गया।
महाविद्यालय के क्रीड़ा प्रभारी डॉ विनीत कुमार के मार्गदर्शन में समस्त प्रतियोगिताएं संपन्न हुईं। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० प्रभात द्विवेदी जी भी स्वयं उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।
योग प्रतियोगिता के बालिका वर्ग में तक्षशिला चौहान प्रथम, सिमरन दूसरे, रूपा तीसरे स्थान पर रहीं, योग के बालक वर्ग से आकाश सिंह प्रथम, आदित्य दूसरे, नीतीश अवस्थी तीसरे स्थान पर रहे। ऊंची कूद के बालिका वर्ग में रूपा प्रथम, प्रीति दूसरे, साक्षी तीसरे स्थान पर रहीं, ऊंची कूद के बालक वर्ग से केशव भट्ट प्रथम, आकाश सिंह दूसरे, अजय पाल तीसरे स्थान पर रहे। लंबी कूद के बालिका वर्ग में तक्षशिला चौहान प्रथम, रूपा दूसरे, संध्या बडोनी तीसरे स्थान पर रहीं, लंबी कूद के बालक वर्ग से केशव भट्ट प्रथम, नीतीश अवस्थी दूसरे, मोहित पंवार तीसरे स्थान पर रहे। दौड़ प्रतियोगिता में बालिका वर्ग में 100 मीटर में तक्षशिला चौहान प्रथम, प्रीति दूसरे, रूपा तीसरे स्थान पर रहीं, 400 मीटर में तक्षशिला चौहान पहले, प्राची दूसरे, राधा तीसरे स्थान पर रहीं, 200 मीटर में तक्षशिला चौहान पहले, प्राची सिलस्वाल दूसरे, रूपा तीसरे स्थान पर रहीं, 800 मीटर में तक्षशिला चौहान पहले, प्राची सिलस्वाल दूसरे, प्रीति तीसरे स्थान पर रहीं, 400 मीटर रिले में टीम तक्षशिला चौहान पहले, टीम रूपा दूसरे, टीम आयुषि राणा तीसरे स्थान पर रहीं, 1500 मीटर में गायत्री पहले, प्राची सिलस्वाल दूसरे, आरती तीसरे स्थान पर रहीं। बालक वर्ग में 400 मीटर रिले में टीम मोहित पहले, टीम रोहित दूसरे, टीम ऋषभ शाह तीसरे स्थान पर रहे, 800 मीटर में अजय पाल पहले, राहुल राणा दूसरे, जितेंद्र चौहान तीसरे स्थान पर रहे, 100 मीटर में मोहित पंवार पहले, केशव भट्ट दूसरे, अजय पाल तीसरे स्थान पर रहे, 1500 मीटर में विकास सिंह पहले, जितेंद्र चौहान दूसरे, नीरज नौटियाल तीसरे स्थान पर रहे, 200 मीटर में केशव भट्ट पहले, आकाश दूसरे, मोहित पंवार तीसरे स्थान पर रहे, 400 मीटर में जितेंद्र चौहान पहले, मोहित पंवार दूसरे, आकाश तीसरे स्थान पर रहे।
साथ ही महाविद्यालय के स्टाफ ने भी विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में भाग लिया। इस अवसर पर डॉ किशोर सिंह चौहान, डॉ रजनी लस्याल, डॉ बृजेश चौहान, डॉ कृष्णा डबराल, डॉ खुशपाल, डॉ यशवंत सिंह, डॉ सुगंधा वर्मा, डॉ भूपेश चन्द्र पंत, डॉ प्रभात कुमार, डॉ निशी दुबे, डॉ आराधना राठौर, डॉ अशोक कुमार अग्रवाल, डॉ आलोक बिजलवाण, डॉ मनोज सिंह बिष्ट, डॉ राम चन्द्र नौटियाल, डॉ नेहा बिष्ट, श्रीमती संगीता थपलियाल, श्री स्वर्ण सिंह, श्री कौशल सिंह बिष्ट, श्री मदन सिंह, श्री नरेश रमोला, श्री अमीर सिंह, श्रीमती हिमानी रमोला, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री सुनील गैरोला, श्री जय प्रकाश भट्ट, श्री सुनील रमोला, आदि एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *