
रानीखेत (सतीश जोशी) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा की ओर से बुधवार को एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।भाजयुमो जिलाध्यक्ष पावस जोशी के नेतृत्व युवा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया गया। भाजयुमो कार्यकर्ताओं द्वारा स्थानीय स्व गोविन्द सिंह माहरा नागरिक चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण करने के बाद रक्तदान किया गया।
भाजयुमो जिलाध्यक्ष पावस जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यकर्ताओं में जोश है जिस कारण सभी युवाओं ने अपने प्रधानमंत्री की लंबी उम्र की कामना करते हुए मरीजों को फल वितरण के साथ साथ रक्तदान भी किया। इस अवसर पर युवा मोर्चा महामंत्री मनीष भैसोड़ा, भाजपा जिला महामंत्री यान सिंह नेगी, जिला कोषाध्यक्ष सुरेश फर्तयाल, नगर अध्यक्ष ललित मेहरा, उपाध्यक्ष देवाशीष डोबरियाल, मुकेश पांडे, मनीष जोशी, राहुल बिष्ट, गीतिका बिष्ट, कपिल कुमार, गौरव तिवारी, पुष्पा तिवारी, तनुजा शाह सहित दर्जनों कार्यकर्ता शामिल रहे।
