हरिद्वार कल वार्ड नंबर 31 रविदास बस्ती के पार्षद भूपेंद्र कुमार द्वारा क्षेत्र की जनता के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विशेषज्ञ डॉक्टर निशुल्क स्वास्थ्य जांच करेंगे, बता दें कि भूपेंद्र कुमार के क्षेत्र में पेयजल विभाग की लापरवाही से  गंदा पानी आने की वजह से कई लोग बीमारी से ग्रस्त हैं ,भूपेंद्र कुमार भी कई दिनों से टाइफाइड होने से बीमार चल रहे थे, अब स्वस्थ होकर वह जनता की सेवा में फिर लग गए हैं।

  क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए उनके द्वारा इस कैंप का आयोजन किया जा रहा है भूपेंद्र कुमार ने क्षेत्र की जनता से ज्यादा से ज्यादा कैंप में जांच करवा कर लाभ उठाने की अपील की है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *