
हरिद्वार।
आर्य समाज,बीएचईएल हरिद्वार द्वारा सेक्टर 1 में स्थित आर्य समाज मंदिर में आज शाम 4:30 बजे से दो दिवसीय
61वां वार्षिकोत्सव व 31 कुंडीय राष्ट्रीय कल्याण यज्ञ शुरू होगा। जिसमें आर्य समाज की महान विभूतियां और कार्यकर्ता शामिल होंगे।
आर्य समाज बीएचईएल(भेल) हरिद्वार के अध्यक्ष एवं भेल के पूर्व कार्यपालक निदेशक डॉ बलवीर तलवार ने बताया कि आज शनिवार की शाम 4:30 बजे से वार्षिकोत्सव के प्रथम दिन उद्घाटन समारोह में यज्ञ, वैदिक भजन,प्रवचन और प्रसाद वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसमें दिल्ली आर्य प्रतिनिधि सभा के महामंत्री विनय आर्य उत्तराखंड आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान डीपी यादव पधार रहे हैं l
दूसरे दिन रविवार को अंतिम दिन समापन समारोह में सुबह 8:00 से 31 कुंडीय राष्ट्र कल्याण यज्ञ शुरू होगा और जो सुबह 10:00 बजे तक चलेगा। साथ ही ध्वजारोहण का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।उसके बाद भजन प्रवचन और भोजन प्रसाद वितरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का आयोजन भारतीय संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए किया गया है। आर्य समाज हिंदू समाज को एकजुट करने का कार्य सदियों से करता रहा है।
इस भव्य इकत्तीस कुंडीय यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य वेदव्रत कुुरुक्षेत्र से विशेष रूप से पधार रह रहे हैं l अनेक विशिष्ट अतिथि इस यज्ञ में शामिल होंगे, वहीं इस समारोह की अध्यक्षता गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय हरिद्वार के आचार्य योगेश शास्त्री करेगें ।इन विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति से यज्ञ और भी पवित्र और महत्वपूर्ण हो जाएगा। साथ ही, नगर के अनेक गणमान्य व्यक्तियों की भागीदारी से यह कार्यक्रम और भी समृद्ध होगा।
