

हरिद्वार। वार्ड 31 रविदास बस्ती की जनता को स्वास्थ्य लाभ देने के लिए पार्षद भूपेंद्र कुमार ने आज निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया। कैंप में विशेषज्ञ डॉक्टरों ने गर्भवती महिलाएं ,बुजुर्गो सहित 200 से ज्यादा लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। स्वास्थ्य परीक्षण के बाद लोगों को निशुल्क दवाई भी दी गई।
भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने बताया कि आज उनके द्वारा वार्ड और क्षेत्र की जनता के स्वास्थ्य को देखते हुए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया था, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर स्वास्थ्य लाभ उठाया।
