हरिद्वार ।
देवों के देव महादेव की नगरी हरिद्वार में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर राज्य के विभिन्न हिस्सों से बड़ी संख्या में शिवभक्त पंतद्वीप पहुँचे। भक्तों ने कांवड़ यात्रा और अन्य पूजा सामग्री के साथ धार्मिक उत्सव में भाग लिया, लेकिन पर्व के बाद पंतद्वीप में बड़ी मात्रा में कचरा जमा हो गया। शांतिकुंज के दौ सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने नगर निगम और जिला प्रशासन के सहयोग से पंतद्वीप में व्यापक सफाई अभियान चलाया। अभियान में स्वयंसेवकों ने कई टन कचरा एकत्र किया और हरिद्वार नगर निगम के वाहनों के माध्यम से उसे निस्तारण हेतु भेजा गया। अभियान के दौरान कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में विभाजित कर निपटान सुनिश्चित किया गया।
यह सफाई अभियान अखिल विश्व गायत्री परिवार के प्रमुखद्वय श्रद्धेय डॉ. प्रणव पण्ड्या और श्रद्धेया शैलदीदी के मार्गदर्शन में चलाया गया। शांतिकुंज स्वच्छता विभाग के श्री प्रेमलाल बिरला और अजय त्रिपाठी ने अभियान का नेतृत्व किया और स्वयंसेवकों का समन्वय किया।
सफाई अभियान ने न केवल पंतद्वीप को स्वच्छ और व्यवस्थित बनाया, बल्कि यह संदेश भी दिया कि धार्मिक आयोजनों के दौरान पर्यावरण और स्वच्छता का ध्यान रखना आवश्यक है। स्वयंसेवकों की सक्रिय भागीदारी ने बताया कि सामूहिक प्रयासों से किसी भी चुनौती का सामना किया जा सकता है। नगर निगम और जिला प्रशासन ने शांतिकुंज परिवार के सेवा कार्यों की सराहना की।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *