– हरिद्वार के विधायक मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने पर समर्थकों की खुशी की लहर है। यहां कनखल में चौक बाजार पर इकट्ठा हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब जश्न मनाया और एक दूसरे को मिठाईयां खिलाकर आतिशबाजी की। भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार और समर्थक को मदन कौशिक को कैबिनेट मंत्री बनाए जाने से खुशी के लहर है। उनका कहना है कि मदन कौशिक 5 बार के लगातार विधायक है और पहले भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। उनके अनुभव का सरकार को पूरा फायदा मिलेगा। साथ ही अब हरिद्वार का विकास भी गति पकड़ेगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *