हरिद्वार।स्वर संगम अकादमी हरिद्वार का रजत जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया । अकादमी द्वारा गायन एवं नृत्य का महासंग्राम उत्तराखंड कला महोत्सव सीजन -2 बड़े हर्षोल्लास के साथ अकादमी की निर्देशिका करुणा चौहान एवं उनके टीम के द्वारा उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार में मनाया गया। जिसमें जिसमें 240 प्रतिभागियों ने गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के ऑडिशन राउंड में प्रतिभाग लिया।
स्वर संगम अकादमी की निर्देशिका करुणा चौहान का कहना है कि सभी प्रतिभागियों ने अपनी कला का प्रदर्शन बढ़-चढ़कर किया। जिससे निर्णायक मंडल के निर्णय लेना मुश्किल रहा। ऑडिशन राउंड में गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के हर वर्ग में शीर्ष 7 प्रतिभागी ग्रैंड फिनाले के लिए चुने गए।

ग्रैंड फिनाले उत्तराखंड संस्कृत अकादमी हरिद्वार में आयोजित किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, दीप प्रज्वलन में गोपीचंद चौहान , दीपक माहेश्वरी , नीलिमा माहेश्वरी , आशुतोष शर्मा , शैलेश मोदी ,मीनाक्षी शर्मा, आशीष चौहान आशुतोष चौहान एवं सभी शिक्षक गण एवं निर्णायक गण उपस्थित रहे।
दीप प्रज्वलन के बाद स्वर संगम अकादमी के विद्यार्थियों ने माँ सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम का आगाज किया।
फाइनल राउंड में 42 प्रतिभागियों ने अपनी कला से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरिद्वार नगर निगम की अध्यक्ष किरण जैसल, विधायक आदेश चौहान, मुख्य विकास अधिकारी डॉ ललित नारायण मिश्रा, देहरादून से आये जेलर पवन कोठरी , शिवालिक नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा , गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम एवं महामंत्री तन्मय वशिष्ठ , साहित्यकार, लेखक, विचारक, चिंतन डॉक्टर राधिका नागरथ ,संदीप गोयल , डॉक्टर विशाल गर्ग ,रजनीश योगी , नरेंद्र अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। और जयपुर से पधारे संगीत जगत के गुरु राजीव लोचन भट्ट, संगीतकार एवं प्रसिद्ध तबला वादक निखिल घोष, हारमोनियम के विशेषज्ञ एवं गायक सुनील मुखर्जी आदि उपस्थित रहे।

गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता के हर वर्ग में प्रथम स्थान पर यक्ष शर्मा, श्रेय चौहान, मनीष पुरोहित, अर्णव नेगी, आरची, अर्थ रहे।
द्वितीय स्थान पर आराध्या अग्रवाल, आयुषी सिंह , लक्की आरोही नेगी , मानव शर्मा, तन्मय रहे।
तृतीय स्थान पर इवान, देवाशीष अग्रवाल, सचिन मिश्रा , सुप्रिया जोशी, अन्वी मित्तल, राघव गुप्ता रहे।
हर वर्ग में प्रथम श्रेणी वाले सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी के साथ-साथ 5100 का नगद इनाम भी पुरस्कार में दिया गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में करुणा चौहान के निर्देशन में स्वर संगम अकादमी के विद्यार्थी आशीष बजाज,सिद्धांत चौहान, शुभम यादव, वरुण,अनन्या आत्रय,वीरजा चौहान,निष्ठा चौहान, दीपांशी कौशिक, आद्या चौहान ,प्रीत, हार्दिक चौहान, नंदिनी वर्मा, भावना,गौरव सैनी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *