रानीखेत । साउथ एशियन जूजित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में श्रीलंका के डिगाना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में दिनांक 9-12 अप्रैल तक आयोजित होने जा रही “ दक्षिण एशियाई जूजित्सु चैंपियनशिप -2026” में पर्यटक नगरी रानीखेत के 2 होनहार खिलाड़ियों का चयन भारतीय टीम में हुआ है।
जानकारी देते हुए जुजित्सू एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि रानीखेत के खड़ी बाज़ार निवासी हेमवती नंदन जोशी के सुपुत्र शिक्षा विभाग में कार्यरत नीलेश जोशी एवं नगर के ही निवासी दीपांशु रौतेला का चयन साउथ एशियन चैंपियनशिप में हुआ है । नीलेश जोशी उक्त चैंपियनशिप में सबसे कम उम्र के खिलाड़ी होंगे जो एशियन रैफरी की परीक्षा हेतु भारतीय दल में चयनित हैं । वहीं दीपांशु रौतेला -62 किलोग्राम भारवर्ग की सीनियर फाइटिंग स्पर्धा में अन्य देशों के खिलाड़ियों के समक्ष भारतीय चुनौती पेश करेंगे । उक्त चैंपियनशिप में 7 देशों के करीब 600 से अधिक चयनित खिलाड़ी भाग ले रहे हैं । दोनों खिलाड़ी पूर्व भी थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में आयोजित विश्व चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं । भारतीय टीम में चयनित होने पर दोनों खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या सहित उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी , उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी , जुजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी , जिला क्रीड़ा अधिकारी महेशी आर्या , सांसद अजय टम्टा, जुजित्सु की विश्व पदक विजेता खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *