हरिद्वार
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 19 अप्रैल 2026 को हरिद्वार स्थित अक्षय सिंही घाट पर सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य एवं वास्तु विशेषज्ञ डॉ. सपना श्री के नेतृत्व में भव्य माँ गंगा हवन एवं गंगा आरती का दिव्य आयोजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम को स्वामी ऋषेश्वरानंद जी एवं महंत शिवम महंत जी का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त हुआ।
इस आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन में हरिद्वार सहित प्रदेश, देश व विदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए गणमान्य अतिथियों ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में सर्वप्रथम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि विधायक रवि बहादुर जी का सान्निध्य प्राप्त हुआ, जिनकी उपस्थिति ने आयोजन की गरिमा को और बढ़ाया।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से टीवी9 भारतवर्ष के ब्रांड एंकर विपिन चौबे तथा घनश्याम उपाध्याय (घनश्याम उपाध्याय पॉडकास्ट के ब्रांड एंकर) ने विशेष अतिथि के रूप में सहभागिता करते हुए आयोजन की सराहना की और अपनी उपस्थिति से कार्यक्रम की भव्यता में चार चांद लगाए।

इस अवसर पर धर्मेंद्र चौधरी, अध्यक्ष प्रेस क्लब हरिद्वार, का उनके नव-निर्वाचन के उपलक्ष्य में विशेष स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें उन्हें सम्मानित कर शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के सफल संचालन में राधिका नागरथ एवं तरित श्रीकुंज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान प्रेस क्लब के अनेक गणमान्य सदस्य, वरिष्ठ पत्रकार, चिकित्सक एवं मीडिया जगत के प्रतिष्ठित चेहरे बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की निर्धारित रूपरेखा के अनुसार सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत किया गया, तत्पश्चात सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इसके उपरांत डॉ. सपना श्री द्वारा अपनी आधिकारिक वेबसाइट www.sapnashree.com⁠� का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस वेबसाइट के माध्यम से उत्तराखंड सहित देशभर के विभिन्न मंदिरों में होने वाली धार्मिक पूजाओं की जानकारी, ज्योतिष परामर्श सेवाएं एवं वास्तु संबंधी कंसल्टेशन की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
कार्यक्रम का समापन माँ गंगा की भव्य एवं दिव्य आरती के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से आस्था एवं श्रद्धा के साथ सहभागिता करते हुए माँ गंगा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

डॉ. सपना श्री ने इस अवसर पर सभी संत-महात्माओं, अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा, सांस्कृतिक मूल्यों एवं आस्था के प्रसार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *