
उत्तराखंड सरकार ने हरिद्वार श्री गंगा सभा के अध्यक्ष नितिन गौतम को राज्य मंत्री का दर्जा दिया है जिसकी बाद हरिद्वार में तीर्थ पुरोहितों के साथ हरिद्वार में खुशी की लहर है भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार ने वैष्णवी परिवार और अपने वार्ड की ओर से नितिन गौतम को शुभकामनाएं दी है ,लगातार सोशल मीडिया पर नितिन गौतम को शुभकामनाएं दी जा रही है ।
आज उत्तराखण्ड सरकार में नवनियुक्त ग्रामीण स्वास्थ्य सलाहकार एवं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) बनने के बाद नितिन गौतम हर की पौड़ी पर गंगा पूजन करेंगे।
