हरिद्वार में चल रही कावड़ यात्रा में सेवा और भक्ति के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं, लाखों कावड़िये भगवान भोलेनाथ की भक्ति में लीन होकर कावड़ लेकर अपनी गंतव्यों की ओर जा रहे हैं, वही कई समाजसेवी इन कांवड़ियों की अपने-अपने तरीके से सेवा करने में लगे हुए है, समाजसेवी के के अग्रवाल (बापूजी ) द्वारा आज दिल्ली हाईवे पर इन कांवड़ियों को पानी की बोतले बांटी गई, कई दिनों से के के अग्रवाल (बापूजी) द्वारा हाईवे पर शिव भक्तों को पानी की बोतल और मिल्क की बोतल बांटी जा रही है, बापूजी का कहना है कि वह समाज सेवा के कार्यों में लगे रहते हैं उनके द्वारा निराश्रित बुजुर्ग और बच्चों के लिए भी आश्रम हरिद्वार में चलाया जा रहा है महादेव की कृपा से ये सब कार्य करते हैं।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *