आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा ब्लॉक मायापुर में दूधाधारी चौक व ब्लॉक कनखल में रामदेव की पुलिया से चौक बाजार कनखल तक चीनी के दामों में बढ़ोतरी के विरोध में केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।।
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि भाजपा सरकार याद रखें जनता की रसोई पर पड़ने वाली महंगाई की मार को किसी प्रचार से नहीं छिपाया जा सकता, कांग्रेस जनता के साथ खड़ी है और जब तक महंगाई से राहत नहीं मिलती,सड़क से लेकर सदन तक और हर लोकतांत्रिक मंच पर जनता की आवाज पूरी मजबूती से उठाती रहेगी,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और युवा नेता वरुण बालियान ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब और महिला विरोधी सरकार हैं इस सरकार में आमजनों को महंगाई से जीवन जीना मुश्किल हो गया है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्षद महावीर वशिष्ठ और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि भाजपा सरकार में आम जन महंगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है और इस महंगी सरकार ने चीनी के दामों में बढ़ोतरी कर महिलाओं की रसोई का हिसाब गड़बड़ा दिया है,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव और महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल ने कहा कि मोदी सरकार ने पहले पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की और अब चीनी के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी की महंगाई से कमर तोड़ दी हैं,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव मकबूल कुरैशी और वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार में छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला हो या महंगाई का हर वर्ग सरकार से परेशान हैं,
विरोध प्रदर्शन को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और प्रदेश कांग्रेस सचिव रविश भटीजा ने कहा कि भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान हैं महंगाई ने आम आदमी की रसोई में असर डाला है तो बढ़ते चीनी के दामों ने महिलाओं का बजट हिला कर रख दिया है,
विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता सुभाष कपिल,भोमेश श्रीकुंज,हिमांशु राजपूत, वरिष्ठ नेता राजेंद्र भारद्वाज,उज्जवल वालिया,नितिन यादव,ओम मलिक,करन सिंह राणा,यूथ कांग्रेस पूर्व जिलाध्यक्ष कैश खुराना, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर,जतिन हाण्डा,शुभम अग्रवाल,सतीश गुजराल, आशीष प्रधान,दीपक पहाड़ी,ऋषभ वशिष्ठ ,ऋषभ अरोड़ा, दिग्विजय जेपी,सुमन अग्रवाल, मधु शर्मा,आशु श्रीवास्तव, हरद्वारी लाल, दिनेश वालिया, कामेश्वर यादव,केशव अत्री,अमित गुप्ता ,अभिषेक मिश्रा,शिवम यादव, राहुल मांझी, योगेश त्यागी, मोहित अरियाल, अश्वनी शर्मा,केशव, सन्नी, अंकुश, गोविंद पाण्डेय, नागेश रावत,वंश, विशाल, रोहित,विराट सिंह, मोहित अरोड़ा, नकुल माहेश्वरी, अश्वनी शर्मा, मोहित चौधरी, रितेश पाण्डेय आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *