
हरिद्वार। आज जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार द्वारा मायापुर स्थित कार्यालय पर जिला महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई,
बैठक में उत्तराखंड कांग्रेस के सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए सहप्रभारी सुरेंद्र शर्मा ने विशेष रूप से हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता आदरणीय मल्लिकार्जुन खड़गे की जनसभा के बाद भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा कार्यक्रम स्थल का कथित रूप से गंगाजल से शुद्धिकरण किए जाने तथा इस पूरे प्रकरण पर सवाल उठाने के कारण लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज किए जाने के विरोध में आगामी 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर व्यापक तैयारियों पर चर्चा की,
बैठक को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग और स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर ने कहा कि हल्द्वानी में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे जी की ऐतिहासिक जनसभा के बाद जिस प्रकार कार्यक्रम स्थल के कथित शुद्धिकरण का आयोजन किया गया, वह न केवल कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष का अपमान है, बल्कि देश के संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और सामाजिक समरसता की भावना पर भी गंभीर प्रश्न खड़े करता है,
बैठक को संबोधित करते हुए युवा नेता वरुण बालियान और वरिष्ठ नेता महेश प्रताप राणा ने कहा कि लोकतंत्र में वैचारिक और राजनीतिक विरोध स्वाभाविक है, लेकिन किसी जनप्रतिनिधि अथवा राजनीतिक कार्यक्रम के बाद इस प्रकार का कथित शुद्धिकरण समाज में विभाजन और भेदभाव की मानसिकता को बढ़ावा देने वाला कृत्य है, कांग्रेस पार्टी ऐसी मानसिकता का लोकतांत्रिक और संवैधानिक तरीके से पुरजोर विरोध करती है,
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान और वरिष्ठ नेता अरविंद शर्मा ने कहा कि
इस पूरे मामले में अपनी आवाज उठाने वाले लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया जाना भाजपा सरकार की दमनकारी और लोकतांत्रिक आवाजों को दबाने वाली मानसिकता को दर्शाता है,
बैठक को संबोधित करते हुए महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी स्पष्ट रूप से मानती है कि विपक्ष के नेताओं को जनहित के मुद्दे उठाने, सरकार से सवाल पूछने और अन्याय के खिलाफ आवाज बुलंद करने का पूरा संवैधानिक अधिकार है,
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भास्कर और प्रदेश कांग्रेस महासचिव तेलूराम प्रधान ने कहा कि सत्ता के दबाव में विपक्ष की आवाज को दबाने अथवा राजनीतिक विरोधियों को डराने के लिए सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल लोकतंत्र के लिए गंभीर चिंता का विषय है,
बैठक को संबोधित करते हुए वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा और महानगर कांग्रेस महासचिव राजीव भार्गव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा की इस कथित विभाजनकारी राजनीति और लोकतांत्रिक अधिकारों के हनन के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी, 7 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास कूच के माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराएंगे,
बैठक को संबोधित करते हुए यूथ कांग्रेस प्रदेश महासचिव उत्कर्ष वालिया और ब्लॉक अध्यक्ष अजय गिरी ने कहा कि लोकतांत्रिक मूल्यों, सामाजिक सम्मान तथा संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से अपनी आवाज बुलंद करेंगे, बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद विवेक भूषण विक्की और पार्षद हिमांशु गुप्ता ने कहा कि यह आंदोलन किसी व्यक्ति विशेष के समर्थन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह संविधान और लोकतंत्र की रक्षा तथा समाज में नफरत और भेदभाव की राजनीति के खिलाफ कांग्रेस की प्रतिबद्धता का प्रतीक हैं,
बैठक को संबोधित करते हुए पार्षद प्रतिनिधि पुनीत कुमार और पार्षद सोहित सेठी ने कहा कि हरिद्वार जिला महानगर कांग्रेस कमेटी इस मुख्यमंत्री आवास कूच को लेकर पूरी तरह तैयार है, उन्होंने कहा कि 7 सितंबर को हरिद्वार से कांग्रेस के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी देहरादून पहुंचेंगे और मुख्यमंत्री आवास कूच में मजबूती के साथ भाग लेंगे,
बैठक को संबोधित करते हुए महानगर कांग्रेस महासचिव तुषार कपिल और पूर्व यूथ कांग्रेस अध्यक्ष नितिन तेश्वर ने कहा कि 7 सितंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच इस सरकार को घुटनों पर लाने का काम करेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में इस सरकार को जनता उखाड़ फेंकेगी,
बैठक में मुख्य रूप से ब्लॉक अध्यक्ष मोहन सिंह राणा,श्रमिक नेता वीरेंद्र श्रमिक, सीपी सिंह, भोमेश श्रीकुंज,अशोक गुप्ता,यूथ कांग्रेस अध्यक्ष अंकुर सैनी,करन सिंह राणा,विभास मिश्रा,आशु श्रीवास्तव, गोविंद पाण्डेय आदि कांग्रेस जन उपस्थित रहे।।
