
हरिद्वार। नए उदासीन अखाड़े के नवनियुक्त कोठारी महंत नितिन दास महाराज का भाजपा नेताओं एवं पार्षदों ने अखाड़े पहुंचकर भव्य स्वागत किया। भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार के नेतृत्व में पहुंचे भाजपा नेताओं और कई पार्षदों ने महंत नितिन दास महाराज को फूल मालाएं पहनाकर उनका जोरदार अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।


इस अवसर पर भाजपा पार्षद भूपेंद्र कुमार, पार्षद सुनील गुड्डू, भाजपा नेता डॉ. विशाल गर्ग, भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी, जॉली सहित बड़ी संख्या में भाजपा नेता एवं पार्षद मौजूद रहे।
भाजपा नेताओं ने कहा कि संत समाज का समाज और धर्म के प्रति हमेशा महत्वपूर्ण योगदान रहा है। नवनियुक्त कोठारी महंत नितिन दास महाराज के मार्गदर्शन में नए उदासीन अखाड़े की धार्मिक एवं सामाजिक गतिविधियों को और मजबूती मिलेगी।
