
हरिद्वार। बालक वर्ग में डीएवी पब्लिक स्कूल रहा चैम्पियन, बालिका वर्ग में डीपीएस रानीपुर ने किया ट्रॉफी पर कब्जा डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव संजय चौहान ने बताया कि U-14 डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल चैम्पियनशिप में कई रोचक मुकाबले खेले गए बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला
डीएवी पब्लिक स्कूल और डीपीएस रानीपुर के बीच खेला गया फाइनल मुकाबले में डीएवी पब्लिक स्कूल ने 58-38 के स्कोर के साथ डीएवी पब्लिक स्कूल ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया और जीत दर्ज की। वहीं बालिका वर्ग का मुकाबला डीपीएस रानीपुर और डीएवी पब्लिक स्कूल के बीच खेला गया जिसमें कड़े और रोचक मुकाबले में डीपीएस रानीपुर ने 36-32, के स्कोर से डीपीएस रानीपुर ने जीत दर्ज की और ट्रॉफी अपने नाम की, कार्यक्रम के समापन समारोह में कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक जी व प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी मनोज जख्मोला ने खिलाडि़यों को पुरस्कार वितरित किए और अपनी शुभकामनाएँ दीं, कार्यक्रम के समापन समारोह में खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मिनिस्टर मदन कौशिक ने कहा कि खिलाडि़यों को कड़ी मेहनत करनी चाहिए। कड़ी मेहनत के द्वारा ही खिलाड़ी जीत को हासिल करता है। खेलने से खिलाडि़यों का
शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है। इसीलिए सभी को कोई न कोई खेल खेलना चाहिए इन्हीं खिलाड़ियों में से आने वाले समय में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश व प्रदेश का
नाम रोशन करेंगे। आज हरिद्वार खेलों में अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश प्रवक्ता भारतीय जनता पार्टी मनोज जख्मोला ने कहा कि सरकार खिलाड़ियों को प्रोत्साहन करने के लिए कई योजनाएं चला रही हैं जैसे उद्यमान खिलाड़ी पुरस्कार योजना खेल महाकुंभ खिलाड़ियों को स्कॉलरशिप टैलेंट सर्च योजना उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में खेल का उज्ज्वल भविष्य है। सरकार खेलों को प्रोत्साहन करने के लिए और उन्हें आगे बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष ललित नैयर ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और सभी खिलाड़ियों को जीत की शुभकामनाएं दी कार्यक्रम में उत्तराखण्ड बास्केटबॉल एसोसिएशन के सचिव मनदीप ग्रेवाल
शिवडेल स्कूल के चेयरमैन स्वामी शरदपुरी जी महाराज, शिव डेल स्कूल के प्रधानाचार्य अरविंद बंसल जी मेयर प्रतिनिधि।
सुभाष जैसल जी विकास तिवारी जी डिस्ट्रिक्ट बास्केटबॉल के चेयरमैन रवि बजाज, सांसद प्रतिनिधि अनिल पुरी जी मयंक शर्मा लक्ष्य शर्मा, मनोरम शर्मा
इन्द्रेश गौड़।
आकांक्षा शर्माजी सुभाष अदलखा जी उपस्थित रहे
