हरिद्वार।
हरिद्वार में बनकर तैयार हुआ इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम डे और नाइट मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण की ओर से इसके लिए बुकिंग भी ओपन कर दी गई है। मैच और टूर्नामेंट कराने वाली संस्थाएं और खिलाड़ी एचआरडीए की वेबसाइट www.hrdasports.com के माध्यम से स्टेडियम की बुकिंग करा सकते हैं।

एचआरडीए के एई डीएस रावत ने जानकारी दी की नवनिर्मित भल्ला स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय मनको को पूरा करने वाला क्रिकेट ग्राउंड है। जिसमें डे और नाइट सभी तरह के मैच कराए जाने की सुविधा है। स्टेडियम में क्रिकेट मैच आयोजित कराने की फीस भी न्यूनतम रखी गई है। डीएस रावत ने बताया कि हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण खेलों को बढ़ावा देने के लिए और भी कई अन्य प्रोजेक्ट पर काम कर रहा है।

आपको बता दें कि भल्ला क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 11 नवंबर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया था। 9 करोड़ रुपए की लागत से बनकर तैयार हुए क्रिकेट स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सभी आधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अंशुल सिंह के सुपरविजन में अधिकारियों की टीम ने बेहद कम समय में क्रिकेट स्टेडियम बनकर तैयार किया है। वहीं स्थानीय खिलाड़ियों में भी क्रिकेट स्टेडियम बन जाने से खुशी है। खिलाड़ियों का कहना है कि इससे स्थानीय प्रतिभाओं को मौका मिलेगा।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *