बागेश्वर। विधानसभा उपचुनाव की तैयारी के साथ जनपद की विदेशी शराब की दुकानों में शराब की बिक्री बढ़ गई है। साथ ही यहां जमकर ओवररेटिंग हो रही है। लोगों ने इस ओर प्रशासन के ध्यान नहीं देने का आरोप लगाया है। आरोप है कि शिकायत के बाद भी अधिक मूल्य वसूलने पर कार्रवाई नहीं की जा रही है। विभिन्न दलों के प्रत्याशियों के नामांकन के बाद शराब की दुकानों में भीड़ बढ़ गई है। सेल्समैन के साथ शराब की खरीदारी करने वालों की ओवररेट को लेकर विवाद भी हो रहा है। एक ग्राहक ने बताया कि उन्होंने बोतल के सौ 100 रुपये अधिक वसूलने पर विरोध किया तो उनके साथ बाहर खड़े एक व्यक्ति ने अभद्रता की। इधर, जिला आबकारी अधिकारी मीनाक्षी टम्टा ने बताया कि ओवररेट की शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जाएगी।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *