कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया हिंसा को अनदेखा करने का आरोप
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : मणिपुर हिंसा को लेकर आक्रोशित कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। कहा कि केंद्र सरकार हिंसा को रोकने में पूरी तरह नाकाम साबित हो रही है।
शुक्रवार को जिला अध्यक्ष विनोद डबराल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता व पदाधिकारी तहसील तिराहे के समीप एकत्रित हुए। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की नाकामियों से मणिपुर राज्य पूरी तरह हिंसा की आग में जल गया है। लेकिन, देश के प्रधानमंत्री एक बार भी मणिपुर की स्थिति को देखने के लिए नहीं गए। सरकार की हिटलरशाही नीतियों के कारण ही देश में हिंसा जैसी स्थितियां पैदा हो रही हैं। सरकार आवाज उठाने वालों को खिलाफ ही कार्रवाई कर रही है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण अधीर रंजन चौधरी है। जिन्हें सदन से निलंबित कर दिया गया है। कहा कि कांग्रेस देशवासियों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं करेगी। पुतला दहन करने वालों में पूर्व राज्य मंत्री जसवीर राणा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह रावत, अमित राज सिंह, गोपाल सिंह गुसाईं, धर्मपाल बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, मीना बछवाण, कृष्णा बहुगुणा, नईम अहमद, नीरज रौतेला, विकास शाह आदि शामिल रहे।
फोटो: 03
कोटद्वार में केंद्र सरकार का पुतला दहन करते कांग्रेसी

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *