
देहरादून। साउथ एशियन जूजित्सु फेडरेशन के तत्वावधान में 9-12 अप्रैल तक श्रीलंका के डिगाना स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित “ दक्षिण एशियाई जूजित्सु चैंपियनशिप -2026” में भारतीय जूजित्सु टीम में शामिल होकर उत्तराखंड के भारतीय के खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। राज्य के खिलाड़ियों के कुल 12 स्वर्ण पदकों के दम पर भारतीय टीम ने दक्षिण एशिया में प्रथम स्थान प्राप्त कर देश को जुजित्सु खेल का सैफ देशों का चैंपियन बना दिया ।
उक्त जानकारी देते हुए जुजित्सू एसोसियेशन ऑफ़ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि भारतीय टीम में भाग लेते हुए राज्य के 12 चयनित खिलाड़ियों ने 10 स्वर्ण एवं 2 कांस्य सहित कुल 12 पदक जीतकर इतिहास रच दिया । उन्होंने बताया की उत्तराखंड वन विभाग में खेल कोटे से चयनित वन दरोगा नव्या पांडे एवं हल्द्वानी की कृष्णांजलि जोशी ने देश के लिए पहले दिन ही पाकिस्तान के खिलाड़ी को एकतरफा मुकाबले में हराकर फाइनल जीतकर स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया । उसके बाद एक के बाद एक राज्य के 8 अन्य खिलाड़ियों ने भी लगातार स्वर्ण पदक जीतकर भारत को पहली पायदान पर खड़ा कर दिया। मार्शल आर्ट्स खेलों के इतिहास में पहली बात किसी खेल ने दक्षिण एशिया स्तर पर देश को दस स्वर्ण पदक दिलाए हैं। उत्तराखंड राज्य के स्वर्ण पदक विजेताओं में नव्या पांडे , कृष्णांजलि जोशी, ममता उपाध्याय, क्षितिज सिंह, ऋद्धिमा नेगी ,अविघ्न नेगी, श्रीपर्णा जोशी , पार्थ सिन्हा, , अंजलि आर्य एवं नमन मेहरा सहित दीपांशु रौतेला एवं रौनक शर्मा ने देश के लिए कांस्य पदक जीता। उक्त जुजित्सु चैंपियनशिप में भारतीय टीम ने जूजित्सु इंडिया के अध्यक्ष विनय कुमार जोशी के नेतृत्व मे प्रतियोगिता में भाग लिया। उक्त चैंपियनशिप में 7 देशों के करीब 400 से अधिक चयनित खिलाड़ियों ने भाग खिलाड़ियों को उत्तराखंड सरकार की खेल मंत्री रेखा आर्या सहित पूर्व मुख्यमंत्री एवं
सांसद त्रिवेंद्र सिंह रावत, उत्तराखंड राज्य खेल परिषद के अध्यक्ष कुलदीप सिंह बुटोला, उत्तराखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष महेश नेगी , उप निदेशक खेल रसिका सिद्दीकी , जुजित्सु इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनय जोशी , महासचिव अमित अरोड़ा, जुजित्सु की विश्व पदक मुख्यमंत्री मीडिया सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष ध्रुव रौतेला , राज्यमंत्री कैलाश पंत , लाइफटाइम एचीवमेंट अवार्डी अरुण सूद, विजेता एवं उत्तराखंड की स्टार खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी, राष्ट्रीय रेफरी नीलेश जोशी , दीपक नौटियाल आदि ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है ।
