हरिद्वार। स्वतंत्रता दिवस पर हर घर तिरंगा लगाने लिए आमजन को प्रेरित करने के मकसद से शहर में जिला प्रशासन-पुलिस महकमे ने तिरंगा रैली निकाली। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और एसएसपी अजय सिंह ने शहर में रैली निकालकर हर घर तिरंगा लगाने का संदेश दिया। सोमवार को कोतवाली ज्वालापुर के ठीक बाहर जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल और पुलिस कप्तान की अगुवाई में अधीनस्थ एकत्र हुए। यहां से डीएम और एसएसपी ने तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए संयुक्त रूप से कहा कि तिरंगा देश की शान है। हर देशवासी अपने घर पर तिरंगा फहराकर खुद को गौरवांवित महसूस करता है, इसलिए हर देशवासी को इस कार्य में बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए। तिरंगा रैली में भारत माता के जयकारों से शहर गूंजायमान हो उठा। तिरंगा रैली कोतवाली ज्वालापुर से होते हुए ऊंचा पुल, आर्यनगर चौक, शंकर आश्रम चौक होते हुए रानीपुर मोड़ पहुंचकर समाप्त हुई। इस दौरान बाइक रैली को देखने के लिए विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटती रही। आमजन भी भारत माता के जयकारों के साथ तिरंगा रैली में शामिल हुए। हल्की बूंदाबांदी के बीच तिरंगा रैली में शामिल पुलिस फोर्स की गर्मजोशी देखते ही बन रही थी।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *