जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने उप जिलाधिकारी श्रीनगर को विकासखंड खिर्सू की ग्राम पंचायत कलियासौंड के राजस्व ग्राम बगवान लगा चौपड़ा में रेल विकास निगम की कार्यदायी संस्था द्वारा ग्रामीणों की लीज भूमि पर प्रस्तावित भंडारण मामले में जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। क्षेत्र पंचायत सदस्य पदमेंद्र सिंह राणा, ग्रामीण कलम सिंह नेगी की ओर से जिलाधिकारी को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि रेल विकास निगम की कार्यदायी संस्था द्वारा यह भूमि को ग्रामीणों से लीज पर ली गई है। कहा कि इस स्थान पर कई पेड़ों का भी कटान किया गया है। कहा कि लीज वाली भूमि पर भंडारण का ग्रामीण विरोध कर रहे हैं। इस संबंध में उप जिलाधिकारी को भी अवगत करा जन सुनवाई की मांग की गई लेकिन कुछ नहीं हुआ।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *