शरदकालीन क्रीडा प्रतियोगिता शुरू
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : शिक्षा विभाग की शरदकालीन क्रीड़ा प्रतियोगिता शुरू हो गई। प्रतियोगिता में जिले के 15 ब्लाकों के खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
मंगलवार से कंडोलिया मैदान में शुरू हुई प्रतियोगिता खो-खो अंडर-14 बालिका वर्ग में दुगडडा ने एकेश्वर को 5-2, बालक वर्ग में कल्जीखाल ने खिर्सू को 5-3 से हरा दिया। बालिका अंडर-17 में द्वारीखाल ने नैनीडांडा को 10-0, पोखड़ा ने एकेश्वर को 8-2, बालक वर्ग में पोखड़ा ने थलीसैंण को 12-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबडडी अंडर-14 बालक वर्ग में रिखणीखाल व बालिका में दुगडडा विजेता रहा। अंडर-17 कबडडी बालिका में खिर्सू ने पोखड़ा व बालक में दुगडडा ने पौड़ी को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। इससे पूर्व प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिकाध्यक्ष यशपाल बेनाम, विशिष्ठ अतिथि एडी प्रांरभिक शिक्षा वीएस रावत, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़, बीईओ पौड़ी सावेद आलम ने किया। प्रतियोगिता में अजय भारती, जयकृत भंडारी, संतोष, राजीव रावत, सतीश कंडारी, बबीता रावत, राजेंद्र रावत आदि ने निर्णायक की भूमिका निभाई।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *