देहरादून। कृषि मंत्री गणेश जोशी के साथ मुलाकात में जर्मन सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखंड में निवेश को लेकर दिलचस्पी दिखाई। कैंट रोड स्थित सरकारी आवास में जर्मन प्रतिनिधिमंडल के साथ मुलाकात में जर्मनी के सांसद जुगन हाइट, स्पीकर फ्रेंज ऐवर मेऊरर, डायरेक्टर डॉ. ऐड्रिन हैक, कोर्नड ऐड्यूनर को कृषि मंत्री ने पहाड़ी टोपी पहनाई। जैविक उत्पाद भेंट कर उनका स्वागत किया। इस मुलाकात में भारत जर्मनी के औद्योगिक संबंध को बढ़ाने पर चर्चा हुई। उत्तराखंड में निवेश लाने को कैसे साथ साथ काम किया जाए, इस पर फोकस किया गया। इसके अलावा ऑर्गेनिक फार्मिंग, फूड प्रोसेसिंग समेत अन्य उद्योगों में सहयोग तथा उत्तराखंड को कृषि के क्षेत्र में कैसे विश्वास स्तरीय पहचान दिलाई जाए, इस पर भी जोर दिया गया। मंत्री गणेश जोशी ने कहा जर्मनी उत्तराखंड में आयोजित होने वाले इन्वेस्टर्स समिट में भी बढ़ चढ़ कर भाग लेगा। श्री अन्न मिलेट्स और मोटे अनाज को विश्व स्तरीय पहचान दिलाने की दिशा में भी काम करेगा। कहा कि उत्तराखंड के जैविक उत्पादों को विश्व स्तर तक ले जाने के लक्ष्य को लेकर राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। सितंबर में जर्मनी के डेलीगेट्स के साथ एक कार्यशाला भी होगी। इसमे कृषि से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी। हमारी कोशिश है कि उत्तराखंड के उत्पाद को अंतर्राष्ट्रीय पहचान मिले, इस दिशा में निरंतर प्रयास किया जा रहा है। इस अवसर पर कृषि सचिव दीपेंद्र चौधरी, अपर निदेशक केसी पाठक, जैविक बोर्ड के एमडी विनय कुमार, उपनल के एमडी बिग्रेडियर जेएनएस बिष्ट, भाजयुमो राष्टीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी उपस्थित रही।

 

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *