अल्मोड़ा। विकासखंड के ग्राम पंचायत बेढूली में बुधवार सुबह गुलदार ने आंगन में बैठी बुजुर्ग महिला पर हमला कर दिया। गुलदार के हमले में घायल महिला को उपचार के बाद घर भेज दिया है। घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। जानकारी के मुताबिक बीते कुछ दिन से गांव में गुलदार की दहशत है। लोगों ने मंगलवार रात भी गुलदार के गुर्राने की आवाज सुनी थी। बताया जा रहा है कि बुधवार सुबह सात बजे 70 वर्षीया रुकमा देवी घर के ही पास खेत में जा रही थी। गुलदार भी पिनालू के खेत में दुबका हुआ था। एकाएक गुलदार ने रुकमा देवी पर हमला बोल दिया। लोगों के शोर मचाने के कारण गुलदार भाग गया। बुजुर्ग महिला को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र द्वाराहाट लाया गया। जहां उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रविशंकर सिंह ने बताया कि महिला के बाएं हाथ और बाएं जांघ व पीठ पर तीन घाव हैं। डॉक्टरों ने उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *