चम्पावत। भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिकों ने छात्र-छात्राओं को पर्यावरण एवं मानव वन्य जीव संघर्ष की जानकारी दी। वैज्ञानिकों ने वन्य जीवों की गतिविधियों के बारे में बताया। गुरुवार को तहसील में देहरादून से पहुंचे भारतीय वन्य जीव संस्थान के वैज्ञानिक डघ् नवीन चंद्र जोशी ने जियें पहाड़ सिटीजन लाइब्रेरी के छात्र-छात्राओं को पर्यावरण एवं मानव वन्यजीव संघर्ष से सबंधित जानकारी दी। उन्होंने छात्र-छात्राओं को पारिस्थितिकी तंत्र खाद्य शृंखला एवं इकोलजिकल पिरामिड के बारे में भी बताया। इसके अलावा उत्तराखंड में पाए जाने वाले तमाम प्रकार के जीवों के आवास स्थलों के बारे में भी जानकारी दी। यहां अनिल चौधरी, नेचर गाइड सौरभ कलखुड़िया, मोहित देउपा, सुमन टम्टा, कु रूपा, सुभाष अधिकारी, सूरज चंद, सचिन सिंह चौहान, विपिन विश्वकर्मा, पवन बोहरा, विशाल नेगी, मानवी ठाकुर, शिया राजपूत, आकाश दीप, अंकित, नीरज जोशी आदि रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *