13 अगस्त को अतिवृष्टि से गायब हो गया था हाईवे का हिस्सा
हाईवे के हिस्से की मरम्मत में लग सकता है करीब एक सप्ताह का समय
जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त पड़ा कोटद्वार-दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग बुधवार से छोटे वाहनों के लिए खुल गया है। लेकिन, सिद्धबली के समीप लोक निर्माण विभाग के गोदाम से करीब पांच सौ मीटर आगे नेशनल हाईवे का हिस्सा ढहने से बाद भारी वाहनों की आवाजाही के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।
13 अगस्त की रात हुई अतिवृष्टि के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह क्षतिगस्त स्थिति में पड़ा हुआ है। लोक निर्माण विभाग के गौदाम से करीब पांच सौ मीटर आगे नेशनल हाईवे का एक हिस्सा नदी की भेंट चढ़ गया। अन्य स्थानों पर तो सरकारी सिस्टम ने मलबा हटा दिया है। लेकिन, उक्त क्षतिग्रस्त हिस्से में केवल छोटे वाहनों की आवाजाही का रास्ता बचा हुआ है। सुरक्षा दृष्टि को देखते हुए सरकारी सिस्टम ने मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक लगाई हुई है। उक्त स्थान से मैक्स वाहन के गुजरने से पहले एक छोर पर सवारियों को नीचे उतारा जा रहा है। क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के लिए मौके पर पत्थर व लोहे के जार एकत्रित कर लिए गए हैं। ऐसे में अभी भारी वाहनों को पहाड़ चढ़ने के लिए काफी लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *