जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास पीवी के आह्वान पर एवं देश भर में बेटियों पर हो रहे अत्याचारों के खिलाफ आवाज बुलंद करने के उद्देश्य से महिला उत्थान समिति व कोटद्वार महिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने समिति कार्यालय के निकट राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि पटवाल ने कहा कि ध्वजारोहण महिला सुरक्षा एवं बेहतरीन सामाजिक परिवेश के निर्माण के लिए भी एक संदेश होगा। इस अवसर पर समिति पदाधिकारी मनीषा भटनागर, भारती गुप्ता, अनीता पांडेय, महानगर कांग्रेस महिला अध्यक्ष सुधा असवाल, अमित राज सिंह, मंदीप पटवाल और राजा आर्य आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *