खानपुर थाना क्षेत्र स्थित लालचन्द वाला गांव में हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। हर्ष फायरिंग में एक नौ साल के बच्चे को गोली लगी ओर उसकी मौत हो गई। खानपुर थाना पुलिस ने बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा। मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है है, फायरिंग करने वाले आरोपी की तलाश की जा रही है
खानपुर थाना क्षेत्र के लालचंदवाला गांव में मुस्लिम समाज के एक परिवार में एक शादी समारोह चल रहा था। मढ़े की रस्म के दौरान देर रात डीजे पर नाच गाना चल रहा था इसी दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग कर दी। हर्ष फायरिंग में नौ वर्ष के रिहान पुत्र वसीम को गोली लग गई। आनन फानन में तुरंत ही बच्चे को एक अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही खानपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रुड़की अस्पताल भेज दिया है।
पुलिस द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। फिलहाल गांव में मातम पसरा हुआ है।
ओर बाराती भी घर से ताला लगाकर फरार हो गए।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *