जयन्त प्रतिनिधि।
सतपुली : मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत अयोजित होने वाले कार्यक्रमों के क्रम में नगर सीमान्तर्गत पंच प्रण एवं सेल्फी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने मिट्टी लेकर पंच प्रण शपथ ली गयी।
वहीं वसुधा वन्दनम के अंतर्गत 75 फलदार वृक्षों की अमृत वाटिका बनाई गई। साथ ही मिट्टी यात्रा के लिए अमृत कलश यात्रा प्रारंभ की गई। जिसे कर्तव्य पथ पर पहुंचने हेतु नगर निगम कोटद्वार ले जाया जाएगा। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी सीमा रावत, वार्ड सभासद 4 आरती देवी, नामित सभासद भागवंती देवी, वेद प्रकाश वर्मा, विनोद घिल्डियाल, मधुगंगा स्वयं सहायता समूह, संकल्पना स्वयं सहायता समूह, जागृति स्वयं सहायता समूह एवं नगर पंचायत के कर्मचारी रत्नेश बौंठियाल, आशुतोष नोटियाल, मिलन, नरेश आदि मौजूद थे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *