चम्पावत। चामी चौमेल में रक्षाबंधन पर्व पर होने वाले छह दिवसीय आषाड़ी महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। मंदिर को रंग रोगन से चमकाने के साथ रथ यात्रा मार्ग में झाड़ी कटान शुरू हो गया है। महोत्सव समिति के अध्यक्ष अशोक महर की अध्यक्षता और उमेद सिंह के संचालन में महोत्सव के आयोजन को लेकर बैठक हुई। बैठक में समिति के सदस्यों ने बताया कि 26 अगस्त को कलश यात्रा के साथ महोत्सव का शुभारंभ किया जाएगा। 31 अगस्त रक्षाबंधन के दिन मुख्य मेला आयोजित होगा। जिसमें चामी गांव से मां भगवती की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि महोत्सव के दौरान शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा सांस्तिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि महोत्सव की व्यवस्थाओं को लेकर जल्द ही शिष्टमंडल डीएम से मिलेगा। यहां पूर्व प्रधान भवान सिंह महर, विजय सिंह, रमेश सिंह, महेंद्र सिंह, हरीश पाठक, हरीश तिवारी आदि रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *