जयन्त प्रतिनिधि।
कोटद्वार : पब्लिक इंटर कालेज सुरखेत में स्वाधीनता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर पुरातन छात्र संगठन ने मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान विद्यालय में पुस्तकालय व बुक बैंक बनाने के लिए धनराशि भी भेंट की गई।
छात्र-छात्राओं की टीमों द्वारा ग्राम पंचायत धरासू और रणस्वा में प्रभात फेरी निकाली गई। प्रधानाचार्य पुष्कर सिंह नेगी व सेवानिवृत्त वीर सेनानी वीरेंद्र सिंह चौहान व भगत सिंह नेगी ने ध्वजारोहण किया। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी। मुख्य अतिथि पूर्व छात्र व सांस्कृतिक एकता मंच गुरुग्राम के अध्यक्ष मनोज भंडारी ने संगठन की ओर से वर्ष 2022 व 2023 की हाईस्कूल व इंटर बोर्ड परीक्षा में मेधावी आठ छात्र-छात्राओं को स्मृति चिन्ह व नगद धनराशि प्रादन करके सम्मानित किया। इस मौके पर विद्यालय के प्रबंधक प्रदीप नेगी, हर्षपति सुंद्रियाल, अरूण कुमार, संजय कैंथोला, गजेंद्र चौहान आदि मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *