अब मलबे में दबे पांचों शव बरामद किए, एक बालिका को सुरक्षित निकाला
जयन्त प्रतिनिधि।
पौड़ी : विगत 14 अगस्त को थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र के अन्तर्गत मोटर चट्टी के पास जोगियाना में भूस्खलन की चपेट में नाईट पेरेडाइज कैम्प भूस्खलन की चपेट में आ गया था। रेस्क्यू टीम ने लापता चल रहे दो लोगों के शव बुधवार को बरामद किये। भूस्खलन की चपेट में आने से 6 लोग लापता हो गए थे। अब तक रेस्क्यू टीम द्वारा मलबे में दबे सभी 05 शवों को बरामद कर लिया गया है। जबकि एक बालिका को मलबे से निकालकर बचा लिया गया।
गत सोमवार को हुई मूसलाधार बारिश के कारण जनपद के थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्रान्तर्गत मोहन चट्टी के पास जोगियाना में स्थित नाईट पेरेडाइज कैम्प भूस्खलन की चपेट में आ गया था, जिसमें 06 व्यक्ति दब गये थे। जिनमें से रेस्क्यू के दौरान एक बालिका (उम्र 10 वर्ष) को मलबे से निकालकर बचा लिया गया था। साथ ही एक व्यक्ति का शव बरामद किया था। गत मंगलवार को रेस्क्यू टीम ने दो व्यक्तियों के शव बरामद किये थे। घटना स्थल पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देशन में रेस्क्यू कार्य के दौरान बुधवार को सुबह से लगातार रेस्क्यू टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मलबे में दबे अन्य 02 शवों को भी बरामद किया गया है। एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे ने बताया कि कृतिका वर्मा (उम्र 10 वर्ष) पुत्री कमल वर्मा निवासी मकान नम्बर 1756, सेक्टर-4 हुडा, थाना थानेश्वर, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा को मलबे से सुरक्षित निकाला गया। जबकि मलबे में दबे विशाल उर्फ मोंटी वर्मा पुत्र शमशेर सिंह उर्फ सुमेर चंद (उम्र 24 वर्ष) निवासी ग्राम व थाना इसराना, जिला पानीपत, हरियाणा, निशा वर्मा (उम्र 37 वर्ष) पत्नी कमल वर्मा निवासी मकान नम्बर 1756, सेक्टर-4 हुडा, थाना थानेश्वर, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा, कमल वर्मा (उम्र 36 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय अशोक कुमार वर्मा, निशान्त वर्मा (उम्र-18 वर्ष) पुत्र रवि वर्मा, निवासी मकान नम्बर-1756, सेक्टर-4 हुडा, थाना थानेश्वर, जिला कुरुक्षेत्र, हरियाणा, निर्मित पुत्र कमल वर्मा (उम्र-10 वर्ष) का शव बरामद कर लिया है।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *