हरिद्वार में सामाजिक सेना का 14वा स्थापना दिवस बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया, सामाजिक सेना के राष्ट्रीय प्रमुख विनोद महाराज द्वारा इस मौके पर पाईंन क्रेस्ट चिल्ड्रन स्कूल ज्वालापुर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ,महामंडलेश्वर रूपेंद्र प्रकाश महाराज, पूर्व पार्षद और समाजसेवी भूपेंद्र कुमार सहित बड़ी संख्या में साधु संतों और लोगों ने शिरकत की।

कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने सामाजिक सेना के माध्यम से विनोद महाराज द्वारा समाज के लिए निरंतर किये जा रहे कार्यों की सराहना की और उनसे लव जिहाद और थूक जिहाद जैसी मुद्दों पर भी समाज को जागरूक करने की अपील की।

सामाजिक सेना के राष्ट्रीय प्रमुख विनोद महाराज ने कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत और आभार व्यक्त किया ।

कार्यक्रम में पहुंचे वैष्णवी न्यूज़ के प्रधान संपादक, पूर्व पार्षद और समाजसेवी भूपेंद्र कुमार ने भी विनोद महाराज द्वारा गरीब और असहाय लोगों के लिए किए जा रहे हैं सामाजिक कार्यों की सराहना की।

इस मौके पर महामंडलेश्वर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश, शिवानंद महाराज, जूना अखाड़ा के प्रबोधानंद, महंत रवि शास्त्री, विष्णु दास, श्याम प्रकाश, देवानंद, विधायक आदेश चौहान, बीजेपी के प्रदेश प्रवक्ता सुनीता बौड़ाई, डॉटर एमआर वैद्य, शशांक, जयंती प्रसाद, सुनील अग्रवाल, पंडीत अधीर कौशिक, वरिष्ठ समाजसेवी भूपेंद्र कुमार, प्रदीप सडाना, जय करण पटेल, राम पल महेंद्र राणा, शिवम, मनोज द्विवेदी, विजय अग्रवाल, सुधीर शर्मा, पदम प्रकाश शर्मा, अनिल शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।

भूपेंद्र कुमार

By भूपेंद्र कुमार

प्रधान संपादक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *